फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दलित बालिका से दरिंदगी...गमछा और बाल बनेंगे मजबूत साक्ष्य, 15 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

Tue, 22 Apr 2025 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खेरागढ़ में दलित बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी भी मिला है, जिसमें दरिंदा बालिका को गोद में उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ के एक गांव में दलित बालिका से दुष्कर्म के आरोपी रामवीर को पुलिस ने दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए मजबूत साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के पास से खून से सना गमछा मिला है। गमछे पर बाल भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में वह बालिका को गोद में ले जाता दिखाई दिया है। पुलिस इस मामले में 15 दिन में चार्जशीट लगाएगी।
विज्ञापन



 

सोते समय उठा ले गया था बच्ची को
18 अप्रैल की रात को 12 साल की दलित बालिका अपने भाई-बहनों के साथ घर के बाहर सो रही थी। परिवार के लोग मजदूरी करने जगनेर गए हुए थे। गांव का रामवीर बच्ची को सोते वक्त उठाकर ले गया। गांव के बाहर ले जाकर उससे दरिंदगी की। घटना से दलित समाज में आक्रोश फैल गया था। डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों से लिए फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। वह बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखाई दिया था। पुलिस की 5 टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। आरोपी को रविवार की रात पकड़ लिया गया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ


 
विज्ञापन

आरोपी को जल्द दिलाई जाएगी सजा
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए मजबूत साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के अलावा खून से सना गमछा भी मिला है, जोकि आरोपी ने घटना वाली रात को डाला हुआ था। इस गमछे पर बाल भी लगे मिले हैं, बालिका से खींचतान के दौरान ये बाल लगे होंगे। इनको फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। मामले में 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। ताकि आरोपी को जल्द सजा मिल सके।

ये भी पढ़ें -  UP: एक घंटे में हुई शादी...दुल्हन के परिवार पर टूटी ऐसी आफत, दो लाशें और कई घायल; रोते-रोते पड़े सात फेरे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें