फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: महिला की नृशंस हत्या, तालाब किनारे नग्न अवस्था में मिला शव, तीन युवक हिरासत में

Wed, 01 Jul 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
  • हिरासत में लिए गए एक युवक के चेहरे पर नाखूनों के निशान
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या चेहरा कुचलकर की गई है। सूचना पर एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि शादीशुदा महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।


कोतवाली नगर क्षेत्र में उक्त महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ एक मकान में किराए पर रहती थी। उसका पति हलवाई का काम करता है। सोमवार शाम को वो एक शादी समारोह में भोजन बनाने गया था।
विज्ञापन

तीन किराएदारों पर शक

रात में महिला दोनों बच्चों सहित कमरे में थी। पुलिस के अनुसार जिस मकान में महिला रहती है, उसी मकान में तीन किराएदार और भी रहते हैं। एक किराएदार के लड़के की मंगलवार को बरात जानी है। 

रात तकरीबन साढ़े 12 बजे तक महिला पड़ोसी किराएदार की शादी के गीत संगीत में शामिल रही। इसके बाद गायब हो गई और सुबह चेहरा कुचला हुआ शव तालाब के किनारे पड़ा मिला। 

पुलिस को घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए हमलावर संघर्ष किया होगा। शव नग्न अवस्था में मिला है। इससे दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।  
विज्ञापन

युवक के शरीर पर नाखूनों के निशान

पुलिस ने तीनों किराएदारों को हिरासत में ले लिया। इनमें हेमंत बघेल नाम के किराएदार के शरीर पर नाखूनों से खरोंचने जाने के निशान हैं। पुलिस तीनों युवकों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती का चेहरा कुचलकर हत्या की गई है। तीनों किराएदारों को हिरासत में लिया गया है, हेमंत बघेल नामक व्यक्ति के शरीर पर नाखूनों के निशान मिले हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें