आगरा में चार दिन पहले दूधिए के लड़के ने अपने दोस्तों के साथ घर से बुलाने के बाद सुल्तानगंज की पुलिया के युवक कुनाल (20) की हत्या कर दी। शव को हाथरस के सहपऊ में सूखे कुएं में फेंक दिया। युवक का शव कुएं से सड़ी गली हालत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। इस कारण उसकी मौत हुई थी। शरीर को कीड़ों ने खा लिया था। इस कारण अन्य चोटों के निशान स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
बताया गया है कि हत्यारोपियों ने उसके परिजन को फिरौती के लिए भी कॉल किया था। परिजन के सुराग देने पर पुलिस ने दोस्त और उसके प्रधान पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्यारोपी की निशानदेही पर सड़ा गला शव कुएं में मिला। देर शाम परिजन ने सुल्तानगंज की पुलिया पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस ने चार दिन तक तलाश करने में ढिलाई बरती। 45 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
2 of 8
कुनाल हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानगंज की पुलिया पर रहने वाले देवेंद्र प्रजापति बल्केश्वर में मिठाई और चाट आदि का काम करते हैं। बेटा कुनाल (20) भी उनके काम में हाथ बंटाता था। युवक की बहन दीक्षा ने बताया कि कुनाल 27 जून की सुबह 11 बजे घर से स्कूटर लेकर निकला था। कुछ देर में आने की कहकर गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो मां विरमा देवी ने कॉल किया। उसने बताया कि वह हाथरस रोड पर है, पता नहीं यह लोग कहां ले जा रहे हैं, कहीं मार नहीं दें। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 28 जून की सुबह हरीपर्वत थाने में तहरीर दी। शक घर आने वाले दूधिया के परिजन पर जताया। इस पर पुलिस ने खंदौली इलाके के प्रधान पप्पू यादव और उसके पुत्र शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतक के चाचा देवकीनंदन ने बताया कि आरोपियों ने कुनाल की हत्या कर उसका शव सहपऊ क्षेत्र में फेंकने की बात कही।
4 of 8
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस आधार पर पुलिस 30 जून की रात करीब दो बजे यहां पहुंचकर कुनाल को तलाश करने लगी। मंगलवार को बाजरा के खेतों के मध्य बने कुएं के पास सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चाचा ने बताया कि उनके परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पता नहीं उनके भतीजे को किसने मार दिया।
घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर की युवक की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। इस कारण उसकी मौत हुई थी। शरीर को कीड़ों ने खा लिया था। इस कारण अन्य चोटों के निशान स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। रिपोर्ट को आगरा भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
6 of 8
बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला था शव
जब पुलिस ने शव को कुएं से निकालने की कोशिश की तो उसके ऊपर से खाल उखड़ने लगी थी। रस्सी बांधते ही शरीर से खाल उतर रही थी। पुलिस ने बमुश्किल कुएं में तिरपाल बिछाया, फिर पुलिसकर्मी उसमें नीचे उतरे और तिरपाल में शव को बांधकर ऊपर लाया गया।
विज्ञापन
7 of 8
लोगों ने किया हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 साल से आ रहा था दूध
मृतक के परिजन ने बताया कि देवेंद्र कुमार का बल्केश्वर में हलवाई का काम है। आरोपी पक्ष के प्रधान पप्पू के यहां से 30 साल से दूध आता था। उसका लड़का शुभम भी दूध देने आता था। उससे पूछताछ की तो वह गुमराह करता रहा। हत्याकांड में पप्पू और उसके घरवाले शामिल हैं। उन सभी की गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
परिवार में पसरा मातम
कुनाल के दो भाई और दो बहनें हैं। वह सबसे बड़ा था। पिता का 8 माह पहले एक्सीडेंट हो गया था। इससे वह कारोबार संभाल रहा था। बहन दीक्षा, मां विरमा देवी को जब भाई की हत्या का पता चला तो वे बेहोश हो गईं। परिजन ने बताया कि चार दिन से घरवाले सो नहीं पाए हैं। सभी कुनाल को खोज रहे थे।