आगरा के बासौनी के खरगपुरा गांव की गुंजन की शादी को महज 5 महीने हुए हैं, अभी उसके हाथों पर लगी शादी की मेहंदी छूट नहीं पाई थी। शुक्रवार की शाम 5 बजे वट अमावस्या पर शगुन का उपहार देने के लिए खरगपुरा पहुंचे भाई को गुंजन का शव फंदे पर लटका मिला तो उसकी चीख निकल गई। रूह कंपा देने वाला मंजर देख भाई गश खाकर गिर पड़ा।
एक दिसंबर 2025 को बासौनी के खरगपुरा गांव के दिलीप शर्मा की शादी बाह के फरैरा गांव की गुंजन के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम गुंजन को वट अमावस्या का उपहार देने के लिए भाई सनी, चचेरे भाई विष्णु के साथ खरगपुरा गांव गया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि जब घर पर पहुंचे तो गुंजन का शव पंखे पर लटका था, गले में चुनरी का फंदा कसा था। ससुराली घर छोड़ कर भाग गए थे।