फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जीजा को बचाने के लिए खुद के सीने पर खाई गोली, भाई दूज से पहले बचाया बहन का सुहाग

Sun, 12 Nov 2023 11:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भाई दूज से पहले एक भाई ने अपनी जान देकर बहन के सुहाग को बचा लिया। जो गोली जीजा को लगने वाली थी, वो उसने अपने सीने में खा ली। 

 
विज्ञापन
shot demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर में शुक्रवार की रात झोपड़ी में सो रहे जीजा-साले पर हमला किया गया था। साले महेश ने जीजा सुरेश को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन


घायल बहनोई सुरेशचंद्र ने बताया कि पहले चाकू से मुझ पर हमला किया गया था। इस दौरान साले महेश चंद्र ने एक आरोपी को डंडा मार दिया। इस वजह से गुस्सा में आकर साले को गोली मार दी। इसी दौरान सड़क पर एक वाहन आ गया। उसको देखकर आरोपी कार से भाग गए।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि महेश चंद्र की पहली शादी होने के बाद संतान नहीं हुई थी, इसके बाद दूसरी महिला से शादी की। इसके कुछ समय बाद पहली पत्नी की मौत हो गई। बाद में बीमारी के चलते दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई लेकिन संतान किसी के नहीं थी। इस वजह से वह इधर-उधर रहने लगा था।
विज्ञापन


मायके वालों को बनाया आरोपी
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि वृद्ध की गोली मारकर हत्या की गई है। घायल ने पुत्रवधू से विवाद चलने की वजह से उसके मायके वालों को आरोपी बनाया है। तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें