फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खेत से ट्रैक्टर निकलने पर खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-फावड़े से काट कर दो भाइयों की हत्या; मां-बेटा घायल

Tue, 08 Oct 2024 09:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना खंदौली के गांव गुड़ा में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि दो भाइयों का कत्ल कर दिया गया। इस दौरान बचाने के लिए आई महिला और उसके बेटे को भी नहीं बख्शा गया। हमलावरों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन
जमीन के लिए भाई का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली के गांव गुड़ा में मंगलवार काे खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में एक ही खानदान के दो परिवारों में खूनी संघर्ष हुआ। चचेरे भाई और उसके बेटों ने लाठी-डंडों, फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर दो भाइयों की काटकर हत्या कर दी। बचाने आईं परिवार की महिला और बेटे को भी गंभीर घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी घरों पर ताला लगाकर फरार हैं। घटना के पीछे सवा बीघा जमीन की रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन




 

गांव गुड़ा निवासी रघुवीर का परिवार के ही बेताल सिंह से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। पूर्व में दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है। मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे रघुवीर सिंह बेटे अनिल और विनय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि बेताल और उसके परिवार के लोगो ने रघुवीर से ट्रैक्टर उनके खेत से ले जाने से मना किया। इस पर वो दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले गए।


 

रघुवीर खेत पर बेताल के पास ही रुक गए। इस बीच दोनों में विवाद हो गया। बेताल और अन्य ने रघुवीर पर हमला बोला। कुल्हाडी और फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। रघुवीर की चीखपुकार सुनकर खेत में काम कर रहे उनके भाई सत्यपाल, देवानंद और उनकी पत्नी सरोज बचाने पहुंच गए। मगर, बेताल पक्ष ने तीनों पर हमला बोला। गर्दन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से कई प्रहार किए। रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यपाल, सरोज और देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर आरोपी फरार हो गए। जानकारी पर ग्रामीण आ गए। वह घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, रास्ते में सत्यपाल ने भी दम तोड़ दिया। सरोज और देवानंद का इलाज चल रहा है।

 

डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हुआ था। इस पर शांति भंग में कार्रवाई की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

सवा बीघा खेत का विवाद
रघुवीर और बेताल के बीच विवाद काफी पुराना है। रघुवीर के भतीजे रामवीर सिंह ने बताया कि 3 साल पहले रघुवीर सिंह और बेताल ने गांव की एक महिला से सवा बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन से हाईटेंशन लाइन निकल रही है। बेताल सिंह पक्ष एचडी लाइन वाला हिस्सा रघुवीर सिंह पर लेने का दबाव बना रहा था। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई। मगर, बात नहीं बन सकी। इससे बेताल रंजिश मान रहा था।

 
विज्ञापन

मुकदमे में सात नामजद
एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि मृतक रघुवीर के बेटे अनिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बेताल, उसके बेटे सत्यप्रकाश, राहुल, सत्येंद्र, पत्नी किताबश्री, भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह को नामजद किया है। आरोपी घरों पर ताला डालकर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें