फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बच्चों के विवाद में जेठ ने गोली मारकर की महिला की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Sat, 06 Nov 2021 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। त्योहार पर हुई इस वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव मनौना में शुक्रवार शाम को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आरोपी पिता-पुत्र वहां से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

 
करहल क्षेत्र के गांव मनौना निवासी नेम सिंह के पुत्र अनीश कुमार और बड़े भाई के पुत्र नीलू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद नीलू और उसके पिता उदय सिंह लाइसेंसी बंदूक लेकर नेम सिंह के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब नेम सिंह की पत्नी 50 वर्षीय अवधेश कुमारी ने विरोध किया तो जेठ उदय सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से उन्हें गोली मार दी। 

मौके पर ही हुई महिला की मौत
गोली लगने से अवधेश कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, तब तक आरोपी पिता-पुत्र वहां से भाग चुके थे। सूचना मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव मनौना पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिजनों से जानकारी ली। नेम सिंह की तहरीर के आधार पर मृतका के जेठ उदय सिंह व पुत्र नीलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी पिता पुत्र की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें