आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव रामबक्स की विवाहिता ने ससुरालीजनों पर मारपीट व देवर पर गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह ससुराल में अपनी एक वर्ष की बच्ची के साथ रहती है। उसकी ननद गांव के गलत युवकों को घर बुलाती है तथा उसके कमरे को बाहर से बंद कर देती है।
शुक्रवार शाम को जब उसने इसका विरोध किया तो उसके देवर सतेंद्र व ससुर रणवीर ने कमरे में उसे बंद कर मारपीट की, जिसके चलते उसके काफी चोट आई। इसके बाद देवर उसे खींचते हुए ऊपर कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने उसके साथ गलत हरकतें की। इसके बाद अपने मायके सिरसागंज जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी।