फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को घर से निकाला, फर्जी हस्ताक्षर कर बेची बाइक; पति समेत दो के खिलाफ केस

Sun, 01 Nov 2026 09:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दहेज के लिए पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की खातिर गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके नाम रजिस्टर्ड बाइक को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दिया। शाहगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के रामनगर निवासी प्रीती ने पति राजा और बालूगंज निवासी हाजी इमरान उर्फ हाजी के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। बताया था कि उसकी शादी 28 नवंबर 2021 को शाहगंज के खेरिया मोड़, अजीतनगर निवासी राजा से हुई थी। शादी में काफी दान-दहेज दिया गया था। शादी से कुछ दिन पहले उसने पैतृक रुपयों से अपने नाम से महंगी बाइक खरीदी थी। ससुराल में पति उसका इस्तेमाल करने लगा। बाद में मोटरसाइकिल गायब मिली। पूछने पर राजा ने बताया कि उसका दोस्त कुछ दिन के लिए ले गया है।

आरोप है कि 30 जुलाई 2025 को ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर ससुरालीजन टालमटोल करने लगे। प्रीती का आरोप है कि आसपास के लोगों से पता चला कि राजा ने बालूगंज निवासी हाजी इमरान के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए और उसके फर्जी हस्ताक्षर कर मोटरसाइकिल की खरीद-फरोख्त की। शिकायत में इमरान पर चोरी के वाहनों की हेराफेरी करने और राजा के उसके गिरोह का सदस्य होने का भी आरोप लगाया है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें