फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: बहन के घर शादी में जा रहा था भाई, डिवाइडर से टकराई बाइक; मौत से मचा कोहराम

Tue, 12 Dec 2023 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में सोमवार को डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई। साथ ही उसके दो चचेरे भाई घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


आगरा के बसई अरेला के गांव सुतारी निवासी आकाश (25) अपने चचेरे भाइयों के साथ बाइक द्वारा अपनी बहन के घर शादी समारोह में रसूलपुर थाना क्षेत्र में सम्मिलित होने के लिए आया था। शादी समारोह से घर जाने के लिए रात को ही निकल गया था। फतेहाबाद रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे चचेरे भाई अरुण व अजय भी घायल हो गया।

हादसे की जानकारी होने पर रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं घायल को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मृतक नशे में था। नशे की हालत में ही वह बाइक से आगरा के लिए निकला था। रास्ते में बाइक डिवाइडर से टकराने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें