फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक की टक्कर से भाई-बहन घायल

Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गोरहा-सहावर मार्ग पर बुधवार की सुबह सैलई पुलिया के पास तेज गति से आ रही बाइक ने दूसरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दूसरी बाइक पर सवार भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सहावर के गांव हीरापुर निवासी सतीश (45) पुत्र सौदान सिंह बुधवार की सुबह 11 बजे बहन ज्योति (40) के साथ मोटर साइकिल से दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आ रहे थे। सैलई पुलिया के पास पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों भाई-बहन घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार बाइक लेकर मौके से तेजी से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें