फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली गिरने से भाई-बहन झुलसे, मकान चटका

Thu, 19 Jun 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पटियाली के गांव सनौढ़ी में बिजली गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई छत।
विज्ञापन
कासगंज/ पटियाली/ गंजडुंडवारा। रात में हुई बूंदाबांदी के दौरान गांव सनौड़ी में मंगलवार देर रात तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गई। बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा और पटियाली क्षेत्र में भी रात के समय बिजली चमकने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान गंजडुंडवारा के गांव सनौड़ी निवासी प्रमोद का परिवार रात को छत पर सो रहा था। तेज हवा व बिजली कड़कने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बिस्तर समेटकर जैसे ही अंदर जाने लगे, तभी तेज धमाके के साथ बिजली उनके मकान पर आ गिरी। इस हादसे में उनकी बेटी जौली (21) और बेटा जीतू (25) मामूली रूप से झुलस गए। बिजली गिरने से मकान की छत और दीवारों में गहरी दरारें आ गईं। बिजली गिरने की तेज आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई देने लगीं तो गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। इससे घर के विद्युत उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसीलदार जितेंद्र सिंह को दी। सूचना पर राजस्व निरीक्षक भूप सिंह मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें