फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: एसडीएम कोर्ट के सामने भाई-बहन की पिटाई, युवती बोली- भाजपा विधायक देखते रहे, पति पीटता रहा

Mon, 17 Oct 2022 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करता था। पुलिस से शिकायत के बाद पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
युवती और उसका भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जिलाधिकारी कार्यालय आए भाई-बहन की पिटाई कर दी गई। बहन के अनुसार हमला उसके पति ने किया। मारपीट करने के लिए पति भाजपा विधायक के साथ आया था। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि पीड़िता का पति से दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाद चल रहा है, उसी मामले में आज कोर्ट में तारीख थी। 

विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के कुतकपुर की रहने वाली हेमलता ने बताया कि उसका विवाह एक साल पहले मिरहची थाना क्षेत्र के गांव जारथर निवासी श्यामबाबू के साथ हुआ था। श्यामबाबू मारहरा से भाजपा विधायक वीरेन्द्र लोधी के साथ रहता है। पति ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू किया, तो वह मायके चली आई। 

पीड़िता ने बताया कि उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं सोमवार को वह अपने भाई पवन कुमार के साथ एसडीएम कोर्ट में आई थी। यहां पर उसका पति श्यामबाबू और उसका साथी भागीरथ भाजपा विधायक के साथ खड़े हुए थे। उसके भाई ने जैसे ही भाजपा विधायक के पैर छुए, तो साथ खड़े पति और उसके साथी ने भाई के साथ मारपीट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। ये सब भाजपा विधायक के सामने होता रहा। विधायक ने उन्हें रोका तक नहीं। मारपीट की घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस पीड़ित युवती को लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंची। हेमलता का आरोप है कि भाजपा विधायक के बल पर पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें