फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक से बहन को शिकोहाबाद छोड़ने जा रहे भाई और भांजी की मौत

Sun, 12 Jan 2025 03:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरनाहल क्षेत्र में गांव इकहरा के पास शनिवार की देर शाम हुए हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में गांव इकहरा के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में युवक व उसकी भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। युवक अपनी बहन और भांजी को शिकोहाबाद के इटौली गांव में उसके ससुराल छोड़ने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव मांसरपुर निवासी 28 वर्षीय युवक कैलाश पुत्र साहब सिंह अपनी बहन पिंकी को उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ शनिवार की शाम बाइक से शिकोहाबाद स्थित उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में दिहुली- बरनाहल मार्ग पर पहुंची। तभी इकहरा गांव के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, युवक और बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें