फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक भर रहे फर्राटा, कागजों में शून्य

Sun, 12 Jan 2025 03:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दोपहिया वाहन चालक बेशक नियमों को तोड़ते हुए फर्राटा भर रहे हैं फिर भी परिवहन विभाग के आंकड़ों में कार्रवाई शून्य हैं। परिवहन विभाग ने दिसंबर माह में एक भी चालान शराब पीकर वाहन चलाने और रेड लाइट जंप करने में नहीं किया है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक शहर के सभी मार्गों पर तेज गति से वाहन चलाते हैं। हर रोज इसके चलते हादसे हो रहे हैं। यही आलम शराब पीकर वाहन चलाने वालों का भी है। मगर, जिम्मेदारों को यह लापरवाही दिख नहीं रही है। इसकी गवाही खुद परिवहन विभाग द्वारा दिसंबर माह में की गई प्रवर्तन कार्रवाई में दिख रहा है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई पर एक नजर
अपराध चालान संख्या
ड्रंक एंड ड्राइव 00
रेड लाइट जंप 00
रेस ड्राइविंग 00
यात्री ओवरलोड 01
माल ओवरलोड 38
फिटनेस 58
ओवरस्पीड 12
हेलमेट 112
सीट बेल्ट 53
फोन यूज 6
अवैध नंबर प्लेट 48
नो पार्किंग 38
बीमा 65

परिवहन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन अपराधों में कम चालान संख्या है, उनमें अधिक किए जाएंगे।
- शिवम यादव, एआरटीओ

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें