फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Nagar Nigam: दलाल दे रहे थे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का झांसा, प्रवर्तन दल ने पांच दबोचे

Thu, 23 May 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए पांच दलालों को दबोच लिया, जो जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का झांसा दे रहे थे।

 
विज्ञापन
नगर निगम में पकड़े गए दलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम में दलाल सक्रिय हैं। वह लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का झांसा देकर अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत पर नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल को लगाया। बृहस्पतिवार को दल ने मुख्य गेट के पास 5 लोगों को पकड़ा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का कोई शुल्क नहीं लगता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र बन जाता है। मगर, काफी दिनों से नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को शिकायत मिल रही थी कि निगम में दलाल लोगों को झांसे में लेते हैं। प्रमाणपत्र जल्दी बनवाने का झांसा देकर रकम वसूलते हैं। प्रभारी अतिक्रमण डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने पांचों को थाना हरीपर्वत में ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि 5 लोगों को निगम की टीम ने सौंपा था। तहरीर नहीं दी गई। इस पर सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह निगम में काम से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें