किशनी। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर (समान) में नामजद लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के लोगों की पिटाई की। घर में खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव पहाड़पुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी एसयूवी में गांव के हरेंद्र पाल ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। पंचायत के बीच नुकसान का भुगतान किए जाने की बात तय हुई थी। अब हरेंद्र रुपये देने की बात से मुकर गया है। 26 मई की शाम को कटरा सामान से घर जाते समय बंबा की पटरी पर रिंकू पाल, हरेंद्र पाल, विवेक पाल, सचिन कठेरिया मिल गए। इन लोगों ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। आशीष वहां से चुपचाप अपने घर चला आया। शाम के समय नामजद लोग गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए पीटना शुरू कर दिया। वह व परिवार का अमित भी घायल हो गया। आरोपियों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।