प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास गोशाला की जमीन को समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरा मटका पाया गया। ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के साथ मंदिर के सेवक गरीबदास ने इन सिक्कों को बटोर लिया। मटके में सिक्के मिलने की बात जब गांव में पहुंची तो अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और सोने-चांदी के सिक्के लेने की होड़ लग गई।
जिसे जितने सिक्के मिले, उठा लिए। प्रशासन को कुछ लोगों ने शिकायत की तो मंदिर के सेवक गरीबदास से चांदी के तीन सिक्के बरामद किए गए। इन पर किंग जॉर्ज की छवि अंकित है। ग्रामीणों के मुताबिक साधु, ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के पास कई सिक्के हैं।
खजाना मिलने की सूचना पर जांच को पहुंची एएसआई टीम
बसई अरेला के पुराने गांव जंगल की तरफ प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर गोशाला निर्माण के लिए जमीन का ट्रैक्टर द्वारा समतलीकरण करने के दौरान एक खंडर पड़े मकान की जमीन मे अचानक ट्रैक्टर टकरा गया, जिसमे सोने चांदी के सिक्कों से भरा मटका फुट पड़ा था। सिक्कों को ग्रामीण उठा ले गये। जिसकी ग्राम प्रधान द्वारा बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी तिवारी को जानकारी दी गई थी। आज शुक्रवार की दोपहर पुरातत्व विभाग एएसआई की टीम मौके पर पहुंची और जगह का निरीक्षण किया फिलहाल 13 चांदी के सिक्के ग्रामीणों से बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा जा रही है।