फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में किया ब्रज के सांसदों ने मंथन

Wed, 02 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने ब्रजक्षेत्र के अपने सांसदों के साथ आगामी पंचायत चुनाव और संगठन में आपसी सामंजस्य बैठाने को लेकर मंथन किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चली समन्वय बैठक में ब्रजक्षेत्र के छह में से पांच सांसद मौजूद रहे। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी चुनाव जीतने के बाद पहली बार ब्रजक्षेत्र की किसी बैठक में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को ताजगंज स्थित ताज रिसोर्ट होटल में भाजपा ब्रजक्षेत्र की समन्वय बैठक बुलाई गई। अपराह्न लगभग चार बजे होटल के बंद कमरे में यह बैठक शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सांसद रमेश बिधूड़ी, ब्रजक्षेत्र प्रभारी गोपाल टंडन, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संगठन मंत्री अतुल अवस्थी और महानगर अध्यक्ष नगेंद्र प्रसाद दुबे गामा को छोड़कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश, ब्रज, जिला और महानगर के सभी पदाधिकारियों को कमरे बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बैठक में सांसदों को संगठन की नई गतिविधियों के बारे में बताया गया। इसके बाद सभी सांसदों से पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिसमें बैठक में मौजूद सभी सांसदों से कहा किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए चुनावी रणनीति तैयार कराने में संगठन की मदद करें। क्योंकि पार्टी पंचायत चुनाव को गंभीरता से ले रही है। इसके अलावा सांसदों से संगठन में आपसी सामंजस्य बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। संपर्क अभियान सहित पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में सक्रियता और बढ़ाने को कहा गया है। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल, अलीगढ़ के साथ सतीश गौतम, हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर भी मौजूद थे। एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू अस्वस्थ होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच पाए थे।
छाई रहीं हेमा
समन्वय बैठक में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी छाई रहीं। कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं में भी उनका क्रेज दिखा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समन्वय बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे से होनी थी लेकिन हेमा मालिनी के न पहुंचने से बैठक समय पर शुरू नहीं हो पाई। वह लगभग चार बजे बैठक में पहुंची। इससे पहले वह जैसे ही होटल पहुंची कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें