फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिन में तेज धूप और रात को ठिठुरा रही सर्दी

Wed, 04 Dec 2024 11:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। हालांकि अभी सिर्फ रात को ही सर्दी का एहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है। तापमान का यह अंतर स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। मंगलवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
विज्ञापन

दिसंबर माह शुरू होने के बाद भी अभी दिन में सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है। इससे गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट आदि पहनने पर पसीना भी आ रहा है। रात और भाेर में चलने वाली सर्द हवाएं ठंडक का एहसास करा रहीं हैं। दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाओं के चलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में काफी अंतर आ रहा है। मंगलवार को भी जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मात्र 10 डिग्री सेल्सियस ही रहा। तापमान में करीब 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर जहां मौसम में गड़बड़ी के संकेत दे रहा है। वहीं यह अंतर स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि तापमान के इस अंतर के कारण लोग असमंजस में फंस जाते हैं कि दिन में गर्म कपड़े पहनें अथवा नहीं। ऐसे में वह आसानी से सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए ऐसे मौसम में अतिरिक्त सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसे मौसम में सांस की बीमारी की चपेट में भी लोग जल्दी आते हैं।
विज्ञापन



ये सावधानियां बरतें
डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। दिन में भी गर्म कपड़े पहनने चाहिए। अस्थमा के मरीज को सावधान रहना चाहिए। ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। बच्चों को आइसक्रीम आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें