फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख मंडप से भागा दूल्हा, फिर दुल्हन ने की ऐसी जिद, हैरान रह गए लोग

Tue, 08 Jan 2019 02:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
bride
विज्ञापन

आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दूल्हा मंडप से फरार हो गया। उसके परिवारवाले भी भाग खड़े गए। महफूज संस्था ने इस संबंध में ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों को शिकायत की थी। 

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने बाल विवाह रुकवा दिया। लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र 16 वर्ष है। हालांकि वो काफी देर तक शादी करने पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। आशा ज्योति केंद्र में किशोरी को भेजा गया है। 
 
महफूज संस्था के क्षेत्रीय समन्वय नरेश पारस ने बताया कि थाना एमएम गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में सूचना मिली थी कि 13 साल की लड़की की शादी कराई जा रही है। इस पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय, आगरा पुलिस, बाल आयोग और महिला कल्याण विभाग को ट्वीट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट कर पुलिस से की शिकायत

ट्वीट एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें मां ने कहा था कि कर्ज नहीं चुकाने पर युवक उसकी बेटी से जबरन शादी कर रहा है। इस पर पुलिस मुख्यालय से बाल विवाह रुकवाने के आदेश एडीजी जोन को किए गए। इसके बाद थाना पुलिस को आदेशित कर दिया गया। 

सोमवार दोपहर में थाना पुलिस, मानव तस्करी निरोधक शाखा की पुलिस, नरेश पारस, चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा सहित अन्य लोग मोहल्ले में गए। यहां शादी की तैयारी की जा रही थी। एक घर में लड़की मिली। वो पहले खुद को बालिग बताने लगी। 

बाद में परिवार का राशन कार्ड देखा गया, जिसमें उसकी उम्र 16 साल दर्ज थी। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वो युवक से अपनी मर्जी से शादी कर रही। टीम ने समझाया कि बालिग होने पर ही वह विवाह कर सकती है। मगर, वो जिद पर अड़ गई। 

पुलिस उसे थाने ले आई। इसके बाद जीडी एंट्री कराकर आशा ज्योति केंद्र में किशोरी को आश्रय दिया गया है। यहां उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। मंगलवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस के आते ही लड़का पक्ष के लोग घर से भाग गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें