फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने केनरा बैंक को बनाया निशाना, अंदर का नजारा देख दंग रह गए अफसर

Tue, 08 Jan 2019 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ा बैंक का शटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में ग्राम पीपल चौकी के पास स्थित केनरा बैंक की शाखा पर सोमवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। बैंक के शटर को जैक की मदद से उठाकर चोर भीतर घुस गए। इससे पूर्व उन्होंने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को काट दिया था। लेकिन, वे कैश नहीं ले जा सके। 

विज्ञापन


घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बैंक स्टाफ ने फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के साथ ही एसपीआरए  नित्यानंद राय भी मौके पर पहुंच गए। बाद में फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई। एसपीआरए नित्यानंद राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के डाटा को कवर करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

फतेहाबाद के ग्राम पीपल चौकी में केनरा बैंक की शाखा मढ़ायना संचालित है। सोमवार को बैंक के कर्मचारी बैंक बंद करके चले गए। मंगलवार सुबह करीब पौने 9 बजे बैंक परिसर के बेसमेंट में बनी ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाला युवक आया तो उसने ऊपर के हिस्से में बने बैंक का शटर उठा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तत्काल इसकी सूचना आस पास के दुकानदारों को दी। मामले की जानकारी बैंक के मैनेजर सुरेश चंद्र को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचेे। बैंक स्टाफ ने फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के साथ ही एसपीआरए नित्यानंद राय भी पहुंच गए। 

उन्होंने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि चोरों ने बैंक में प्रवेश से पूर्व बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा तथा अलार्म के तार काट दिए थे। बैंक के अंदर पहुंच अधिकारियों ने गहनता से निरीक्षण किया तथा फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट्स आदि जमा किए। 

जांच करने पर पता चला बैंक का कैश पूरी तरह सुरक्षित है। एसपीआरए नित्यानंद राय ने बताया कि बैंक में हुई घटना की जांच की जा रही है। चोरों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है। बैंक मैनेजर ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें