फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हा आया ना बारात..., पूरी रात दुल्हन करती रही इंतजार, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

Fri, 31 Mar 2023 04:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी की तारीख पर दुल्हन सज-धज कर इंतजार करती रही, लेकिन न बरात आई और नाहीं दूल्हे का पता चला। पूरी रात इंतजार के बाद भी बरात न पहुंचने पर लड़की वाले परेशान हो गए, जिसके बाद जब लड़के वालों को फोन किया, तो ऐसी वजह पता चली, जिससे जानकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा शहर के एक मोहल्ले की युवती की सगाई दिल्ली में रहने वाले युवक के साथ हुई। 26 फरवरी 2023 को शादी होनी थी। लेकिन एक सप्ताह पहले दूल्हे के पिता ने फोन करके क्रेटा कार की मांग रख दी। इसको पूरा न करने पर वह बरात लेकर नहीं आए। अदालत के आदेश पर दूल्हा व परिजनों सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।

यहां का है मामला 

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी सत्यभान सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि रामप्रसाद निवासी ईस्ट ब्लॉक मंडावली फैजलपुर के पास, बर्धन अपार्टमेंट दिल्ली के पुत्र मनीष के साथ बहन इंदू की शादी 10 लाख रुपये में तय की थी। 29 जनवरी को शादीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सगाई की रस्म हुई जिसमें करीब चार लाख रुपये खर्च हुए। इसी दौरान 26 फरवरी को शादी की तारीख पक्की कर दी गई। लेकिन 18 फरवरी को रामप्रसाद का फोन आया और कहा कि एक क्रेटा कार शादी से पहले चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में पत्नी की खातिर पति ने काट दी ठेकेदार की नाक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नहीं आई बरात 

इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जताई तो ऐन वक्त पर दूल्हा व अन्य परिवारीजन बरात लेकर नहीं आए। जबकि शादी के कार्ड आदि बंट चुके थे और पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। मनीष कुमार, रामप्रसाद, भाई नीरज व गोविंद, मां कृपांती और चचेरे भाई आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस 

कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें