फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दूल्हे ने दिया साथ तो दुल्हन ने तमंचे से फायर कर रखा ससुराल में पहला कदम, फोटो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस 

Fri, 20 May 2022 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ससुराल में किसी भी दुल्हन का पहला कदम सादगी से भरा होता है, लेकिन जिले में एक ऐसा मामल चर्चा में बना हुआ है, जिसमें दुल्हन ने धमाकेदार एंट्री की। ससुराल में दुल्हन ने पहला कदम रखने से पहले तमंचे से फायर किया। इस काम में दूल्हे ने उसकी मदद की।
 
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन तमंचे के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में ससुराल में दुल्हन की एंट्री का मामला चर्चा में बना हुआ है। शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन की जब वहां घर में प्रवेश हुआ तो दूल्हे ने तमंचे से दुल्हन से फायर कराया। इतना ही नहीं दुल्हन का तमंचा चलाते हुए वीडियो बनाया गया और फोटो भी खींची गई। दुल्हन का ससुराल में प्रवेश तो हो गया, लेकिन ये वीडियो और फोटो वायरल हो गए।
विज्ञापन


एसओ खंदौली विपिन कुमार ने बताया कि ये मामला नाऊ की सराय का है। यहां के रहने वाले एक युवक का हाल में ही विवाह हुआ था। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो उससे तमंचे से फायर कराया गया, जिसका वीडियो और फोटो वायरल हो  रहे हैं। ये मामला संज्ञान  में आने के बाद पुलिस टीम जांच के लिए नाऊ की सराय भेजी गई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर पूरा मामला क्या है।

 हालांकि जो फोटो सामने आया है, उसमें दुल्हन के हाथ में तमंचा है। आसमान की ओर तमंचे की नली करते हुए दूल्हा भी फोटो में दिखाई दे रहा है। दूल्हा और दुल्हन के साथ एक अन्य महिला भी नजर आ रही है, जो शायद आवाज के डर से अपने दोनों हाथों से कान बंद किए हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें