फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बवाल: एटा में दुल्हन की बहन की गोली मारकर हत्या, दो युवक घायल, रंग डालने पर हुआ था विवाद

Sat, 11 Jun 2022 11:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा में विवाह समारोह में मजाक से शुरू हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दुल्हन की बहन की हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में शनिवार तड़के शादी समारोह के दौरान बरातियों पर रंग डालने को लेकर विवाद के बाद दुल्हन और दूल्हे पक्ष लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और हथियार निकल आए। फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन की मौत हो गई, उसकी आंख में गोली लगी थी। एक युवक भी गोली लगने से घायल हुआ है। बवाल के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एक ओर जहां शादी वाले घर में मातम छा गया है तो वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसे घर से डोली उठनी थी, वहां अब दुल्हन की बहन की अर्थी उठेगी।  शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से आई थी बरात 

बताया गया है कि फर्दपुरा के राधेश्याम की पुत्री ललिता के शादी समारोह में शनिवार सुबह सात बजे मंडप में कन्यादान का कार्यक्रम चल रहा था। बरात फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहरुपुर सैजू से आई थी। इसी दौरान कन्या पक्ष के लोगों ने रंग डालने के लिए कहा, तो बरातियों ने मना कर दिया। इसके बाद भी वहां मौजूद फर्दपुरा के कुछ लोग अड़ गए और विवाद हो गया। देखते ही देखते गांव के लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर आ गए। बरातियों से मारपीट करने लगे। कन्या पक्ष के लोगों ने बीचबचाव किया, तो किसी ने फायरिंग कर दी।

पांच नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट

गोली दुल्हन की बड़ी बहन सुधा की दाईं आंख में जा लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक गोली दुल्हन के फूफा रविंद्र को पीठ में लगी। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। दुल्हन के भाई सुनील ने पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी उदयशंकर सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें