फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात से पहले दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, घूंघट उठाने की हिम्मत न कर सका दूल्हा; मामला सुन पुलिस भी चकरा गई

Sat, 11 Apr 2026 12:05 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक नवविवाहिता पर गंभीर आरोप लगे हैं। शादी के अगले दिन उसने सुहागरात से पहले 90 लाख रुपये की मांग रखी। रकम न मिलने पर वह गहने लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के अगले दिन ही अपने सुहागरात से पहले ससुराल वालों के सामने 90 लाख रुपये की ऐसी शर्त रख दी कि पूरा परिवार सकते में आ गया। पैसे न मिलने पर दुल्हन कथित तौर पर सारे गहने लेकर मायके चली गई। इतना ही नहीं, आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने ससुराल आकर घर में बाहर से ताला लगा दिया और पैसे न मिलने पर पीएनजी गैस की लाइन तोड़कर घर में ही जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने किसी तरह 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया, जिसने उन्हें बचाया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवक का विवाह हुआ था। शादी के बाद जब बारी आई सुहागरात की, तो दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों के सामने एक ऐसी मांग रख दी, जिसने सबको हिला कर रख दिया। दुल्हन ने संबंध बनाने से पहले 90 लाख रुपये नकद देने की शर्त रखी। इस अप्रत्याशित मांग से पूरा परिवार अवाक रह गया।

जब ससुराल वालों द्वारा इतनी बड़ी रकम तुरंत देना संभव नहीं हुआ, तो दुल्हन कथित तौर पर अपने सारे गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद मामले ने और भी गंभीर मोड़ ले लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुल्हन के परिजन ससुराल आए और उन्होंने घर के बाहर से ताला लगा दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, जब उन्होंने रुपयों का इंतजाम करने में असमर्थता जताई, तो दुल्हन के परिजनों ने घर के अंदर पीएनजी गैस की लाइन तोड़ दी और उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की।

इस खतरनाक स्थिति में फंसे पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तत्परता से मौके पर पहुंचकर उन्होंने परिवार को बचाया और इस बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

घटना से परेशान पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर विवाहिता और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसने शादी-विवाह के पवित्र बंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें