आगरा के रुनकता सड़क वाली माता के मंदिर के नजदीक बीती रात चोरों ने हार्डवेयर की दुकान में दीवार काटकर चोरी का प्रयास किया। पड़ोसियों की सजगता से चोरों के अंजाम नाकाम हुए।
घटना बृहस्पतिवार रात कस्बा निवासी टिंकू की हार्डवेयर की दुकान की है। टिंकू ने बताया कि वह रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर गया था। रात करीब एक बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग दुकान की दीवार तोड़ रहे हैं। जानकारी होने पर कई लोग पहुंच गए। घटना की सूचना डायल 112 व रुनकता पुलिस को दी। ग्रामीण बिना शोर मचाए पुलिस का इंतजार करने लगे। चोरों ने जब तक दुकान में रखा इन्वर्टर बाहर निकाल लिया।
पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने चोरों को घेर लिया। चोर दीवार फांदकर भागने लगे युवकों ने पीछा कर दौड़कर तीन चोरों को दबोच लिया। दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।