फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने पूछे ऐसे सवाल, फेरों से पहले खुली दूल्हे की पोल, बैरंग लौटाई बारात

Tue, 26 Jun 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला में फेरों से पहले दूल्हे की पोल खुल गई। खुद को सरकारी शिक्षक बताकर वो शादी रचा रहा था। लेकिन दुल्हन के सवालों में फंस गया। घरवालों ने पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। 
विज्ञापन


इसके बाद दूल्हा माफी मांगने लगा। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर बारात वापस लौट गई। वहीं घरवालों ने शादी की तैयारियों में खर्च रुपयों की मांग की। दूल्हे के परिजनों के राजी होने पर विवाद खत्म हुआ। 

जानकारी के अनुसार टेढ़ी बगिया के रहने वाले युवक का रिश्ता एक महीने पहले फिरोजाबाद क्षेत्र की युवती के साथ तय हुआ था। युवक ने खुद को सरकारी विद्यालय में अध्यापक बताया। 
विज्ञापन

नौकरी को लेकर पूछे सवाल

युवक के घरवालों ने भी यही बात कही थी। युवती ने फोन पर उससे बात करना शुरू कर दिया। युवती उससे नौकरी के बारे में सवाल करने लगी। इस पर वो टालमटोल करने लगा। 

तीन दिन पहले युवती ने उससे नौकरी से संबंधित दस्तावेज देने को कहा। इस बार भी उसने टाल दिया। शादी शुक्रवार को होनी थी। इसके लिए कालिंदी विहार स्थित एक मैरिज होम बुक कराया गया था। 

शुक्रवार रात को बारात के आते ही युवती के घरवालों ने दूल्हे को घेर लिया। हालांकि जयमाला का कार्यक्रम हो गया। फेरे की रस्म से पहले दूल्हा बने युवक से दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

शिक्षक नहीं, अनुदेशक पद पर है तैनात

उसने कहा कि वो शिक्षक नहीं है। अनुदेशक के पद पर तैनात है। यह सुनकर युवती और उसके घरवालों ने बखेड़ा कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। 

थाने में काफी देर तक बातचीत होती रही। इसमें तय हुआ कि लड़का पक्ष शादी की तैयारियों में खर्च हुए रुपये देगा। इस पर बात बन गई। इसके बाद युवती के घरवाले बिना शिकायत किए ही चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें