फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन थे राजी, देखते रह गए 'काजी', जानिए आखिर क्या था पूरा मामला

Thu, 04 Jul 2019 08:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
थाने पहुंचे दूल्हा और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा काजी? कुछ ऐसा ही हुआ कस्बा की एक शादी में। युवक पर जाति गलत बताकर शादी का आरोप लगाकर वधु पक्ष ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


युवक के परिवारीजनों ने दहेज का सामान लौटा दिया। लेकिन दुल्हा-दुल्हन शादी के लिए राजी थे, वे सात फेरे लेकर साथ चले गए। बाद में पता चला कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। 

कन्नौज के चौधरी सराय की शादी आगरा के युवक के साथ तय हुई थी। सोमवार की रात धूमधाम से बरात शहर कोतवाली क्षेत्र में चांदेश्वर रोड स्थित एक मैरिज होम में पहुंची। अचानक दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की बहन से जाति के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पता चला कि जाति वह नहीं है जो पहले बताई थी। बस फिर क्या था, हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। करीब तीन घंटा तक वहां पंचायत चलती रही लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। 

इसके बाद पुलिस दूल्हा व उसके भाई को पकड़ कर थाने ले आई। वहां दूल्हे ने बताया करीब दो वर्ष पूर्व युवती से प्रेम संबंध है। उसकी जाति के बारे में वह सब कुछ जानती है। 

दोनों पक्ष के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। इस बीच दुल्हन मांग में सिंदूर भर कर थाने पहुंच गई। कहा कि वह कोर्ट मैरिज कर चुकी है। दोनों की शादी हो चुकी है, दोनों बालिग हैं। हम में साथ ही रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें