फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े बीस हजार के इनामी आरोपी

Thu, 04 Jul 2019 02:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तस्करी की शराब के धंधे के आरोप में फरार चल रहे दो बीस-बीस हजार रुपये के इनामी आरोपियों को पिलुआ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस कार्यालय पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गूंदरगंज निवासी रिंकू पुत्र राजबहादुर और रवींद्र पुत्र श्रीनिवास निवासी रफतनगर सेंथरा थाना निधौलीकलां शराब कारोबार के आरोप में काफी दिनों से फरार चल रहा था। 

उनकी गिरफ्तारी पर बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पिलुआ पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी रिंकू के खिलाफ नौ और रवींद्र के खिलाफ चार पहले से मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें