फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों के मौसम में 'संवरने' के लिए चिकित्सकों के पास जा रहे वर-वधू

Sat, 28 Nov 2020 01:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • दंत रोग विशेषज्ञों के पास रोजाना आ रहे हैं तीन से पांच मामले 
  • मुंहासे व चेहरे के धब्बों के बारे में भी विशेषज्ञ से ले रहे सलाह
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी, सगाई या शादी पक्की से पहले होने वाले दुल्हन और दूल्हे चिकित्सक की सलाह ले रहे हैं। दंत रोग विशेषज्ञ से दांत चमकवाए जा रहे हैं, त्वचा रोग विशेषज्ञ से मुंहासे और चेहरे के धब्बों को साफ करने के लिए परामर्श लिया जा रहा है। सबसे ज्यादा संख्या दांतों की साफ-सफाई से कराने वालों की है। दाग-धब्बे हटवाने और चेहरे की चमक के लिए युवतियां अधिक आ रही हैं। चिकित्सकों ने बताया कि सहालग के दिनों में रोजाना तीन से पांच नए मामले आते हैं।

विज्ञापन


केस- एक
तंबाकू की आदत से खराब हुए दांत

बल्केश्वर के 27 साल के युवा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। तंबाकू की आदत से दांत खराब हो गए। हाल ही में इनकी शादी हुई। इससे पहले दांतों की सफाई कराई। लेकिन शादी के बाद तंबाकू फिर से शुरू कर दी। 

केस-दो
मेकअप से पहले चिकित्सक से बात

शास्त्रीपुरम निवासी 26 साल की युवती की शादी शुक्रवार को हुई है। दो दिन पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ से मेकअप के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने लाइट मेकअप करने की सलाह दी। बालों पर भी हल्के शेड में रंग कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा तंबाकू से लाल-पीले दांत होने पर इनकी सफाई और पॉलिस अधिक करा रहे हैं। लड़कियां मुंहासे और धब्बों के बारे में सलाह ले रही हैं। टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा कराने के लिए साल-डेढ़ साल पहले प्रक्रिया होती है। एसएन मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कठेरिया ने बताया कि अक्सर युवाओं के दांत तंबाकू खाने से लाल-पीले हो जाते हैं, मुंह से दुर्गंध आने की भी समस्या होती है। पायरिया भी हो जाता है। ऐसे में शादी-सगाई से पहले दांतों की सफाई पर जोर रहता है। ओपीडी में ऐसे तीन से पांच मामले रोज आ रहे हैं।

युवतियां मेकअप कराने से पहले भी लेती हैं परामर्श: डॉ. यतेंद्र चाहर
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि शादी-सगाई से पहले युवा मुंहासे-धब्बों को रोकने के लिए परामर्श लेते हैं। लड़कियां अक्सर मेकअप के लिए चिंतित रहती हैं। ऐसे में अपनी रूखी, तैलीय त्वचा के हिसाब से मेकअप के बारे में परामर्श लेती हैं। जिससे त्वचा के संक्रमण से बचा जा सके। बालों पर रंग करने के बारे में सलाह दी जाती है। 

शादी से पहले 80 फीसदी युवा दांतों की करा रहे सफाई: डॉ. मनोज यादव
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. मनोज यादव ने बताया कि दांत गंदे होने पर पूरी सुंदरता बिगड़ जाती है। तंबाकू के आदी 80 फीसदी युवा शादी-सगाई से दो-तीन दिन पहले दांतों की सफाई और पॉलिश कराते हैं। सहालग में हर दंत रोग विशेषज्ञ के पास तीन से पांच नए मामले आते हैं। दांतों को सीधा कराने के मामले में लड़कियां अधिक हैं, लेकिन वह शादी की बातचीत शुरू होते ही आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें