फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुल्हन का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ससुरालवाले हैरान, पुलिस भी चौंकी

Thu, 13 Dec 2018 03:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद दिल्ली से फिरोजाबाद ससुराल जा रही दुल्हन ने आगरा के खंदौली के पास बुधवार की सुबह कैंटर से उतरकर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस पर ससुराल के लोग घबरा गए। पुलिस सभी को थाने ले गई। 
विज्ञापन


दुल्हन के आरोपों को देखते हुए मायकेवालों को भी बुलाया गया। घंटों चले मान मनौव्वल के बाद दुल्हन ससुराल जाने को राजी हुई। उसकी मां का कहना है कि दो दिन से सो नहीं सकने के कारण दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई है। 

फिरोजाबाद जिले के एक गांव के  युवक की शादी 10 दिसंबर को दिल्ली की रहने वाली युवती से हुई थी। 11 दिसंबर की रात दुल्हन की विदाई हुई। शादी में दूल्हा पक्ष के 15-20 लोग शामिल हुए थे। इस पर दुल्हन विदा कराने के बाद इन लोगों ने गांव के लिए कैंटर रिजर्व कर ली। 
विज्ञापन


सामान सहित उसी में दुल्हन को लेकर सभी फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए। इधर, शुक्रवार की सुबह जैसे ही कैंटर खंदौली के समीप पहुंचा। बहाने से कैंटर रोककर दुल्हन उतरी और दूल्हा व अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस सभी को थाने ले आई। जहां दुल्हन ने दूल्हे समेत सभी लोगों पर रास्ते में शराब पीने और मारपीट करने की शिकायत की। 

इस दौरान समझाने पर भी वह शांत नहीं हो रही थी। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस पर मायकेवालों को बुलाया गया। मां समेत परिवार के लोग थाने पहुंचे। मां के समझाने पर दुल्हन ससुराल जाने को राजी हुई। मां के मुताबिक युवती दो रात से सो नहीं सकी है। इसी कारण से उसकी तबीयत बिगड़ गई है। 

आनन फानन में कराई गई थी शादी 
दूल्हे के मामा ने बताया कि युवती की कहीं और शादी तय हुई थी। पर, निर्धारित तारीख से दो दिन पहले वर पक्ष के लोगों ने मोटी रकम दहेज में मांगकर रिश्ता तोड़ दिया था। 

जबकि युवती के यहां शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। शादी के कार्ड भी बंट गए थे। ऐसे में यह रिश्ता आनन-फानन में तयकर निर्धारित तिथि पर ही शादी कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें