फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजीपाड़ा नाले में बनते ही आई दरार, जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नाला काजीपाड़ा में 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे नाले का अभी 20 मीटर तक निर्माण हुआ है और इसमें दरार भी आ गई। पार्षद ज्ञानवती ने इस संबंध में शिकायत नगर आयुक्त से की है। भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नगर आयुक्त ने मामले की जांच के लिए चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड एक काजीपाड़ा की पार्षद ज्ञानवती ने आरोप लगाया है कि 20 मीटर लंबाई में ही नाले के काम में दरार आ गई है। वीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दीवार का निर्माण किया है। निर्माण में गड़बड़ी की गई है। आरसीसी के नाले में दरार कैसे आ गई। यह सीधे सीधे भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने कहा कि निगम के इंजीनियर ठेकेदार के भ्रष्ट कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं।
पार्षद ने पूर्व में अवर अभियंता सोमेश कुमार और अधिशासी अभियंता अजीत कुमार से शिकायत की तो काम रुकवा दिया गया। बाद में फिर से काम शुरू कर दिया गया। अब पार्षद ने नगर आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी है
काजीपाड़ा नाले की दीवार के निर्माण में पार्षद ने शिकायत की है, जिस पर चीफ इंजीनियर निर्माण से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।
-निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें