फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय फोन पर बात करना पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

विज्ञापन
कासगंज में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों को जागरूक करते एआरटीओ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा माह का एक पखवाड़ा पूरा होने पर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वालों के चालान किए। इधर स्काउट एवं गाइड्स ने वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात के नियम बताए।
विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड्स के अलावा कुछ स्कूलों के विद्यार्थियों ने जागरूक किया । यातायात कर्मियों के साथ प्रमुख चौराहे पर वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को नियमों की जानकारी दी और बुकलेट भी सौंपी। इधर यातायात, पुलिस और परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एआरटीओ राजेश राजपूत, यातायात प्रभारी गनेश चौहान ने वाहनों की चेकिंग की। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने पर नौ वाहनों के चालान काटे। इनसे दस हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा कुल 43 वाहनों के चालान नियमों के उल्लंघन पर काटे गए हैं।
वर्जन-
- सड़क सुरक्षा माह के तहत निरंतर अभियान चलता रहेगा। वाहन चालक जागरूक हों और नियमों का पालन करें। नियमों का पालन न करने पर वाहनों के चालान होंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। - राजेश राजपूत, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें