फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोक और विश्वदीप ने दिया साहस का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में आगरा बाईपास रोड के निकट एक घर की रसोई में गैस सिलिंडर रिसने से लगी आग पर युवाओं ने साहस दिखाते हुए काबू पाया। युवाओं की इस बहादुरी की चर्चा सोमवार को मोहल्ले में देर रात तक होती रहीं।
विज्ञापन

आगरा बाईपास रोड निवासी दयाराम पाल के घर में रसोई में सोमवार की सुबह गैस रिसने से अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें तेज हुईं तो उनकी पत्नी चीखने लगीं। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन कोई आग बुझाने का साहस नहीं कर पाया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसी बीच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बाबू राम यादव अपने पौत्र आलोक यादव व विश्वदीप यादव के साथ मौके पर पहुंचे। रसोई में सिलिंडर में लगी आग को बुझाने के लिए आलोक और विश्वदीप ने साहस दिखाते हुए रसोई में प्रवेश किया। इस दौरान दोनों ने दो बोरे लिए और उन्हें भिगोया। इसके बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती दोनों युवा आग पर काबू पा चुके थे। युवाओं के इस साहस की चर्चा सोमवार की देर रात तक मोहल्ले में होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें