बाह में सदभावना क्रिकेट मैच के विजेता उपविजेता को मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा
बाह। बीसीए बाह ने रविवार को सद्भावना क्रिकेट मैच के दौरान वीर बालक अजयराज एवं श्रीलंका में कराटे में गोल्ड मेडल जीतने वाले बेटे-बेटियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने अजयराज के शौर्य एवं नन्हीं प्रतिभाओं के खेल कौशल की जमकर सराहना की। बाह के मंगदपुर गांव की जगवीर सिंह की 16 साल की बेटी श्रेया सिंह, बाह के नवीन कुमार की 12 साल की बेटी दीक्षा एवं कनारी गांव के मान सिंह के 10 साल के बेटे अभिनव ने श्रीलंका में गोल्ड मेडल जीतकर यूपी और देश का नाम रोशन किया था। इस दौरान बीसीए के शंकर देव तिवारी, विनोद राजपूत, सतीश पचौरी, आनंद प्रकाश पचौरी, पंकज मिश्रा, वसीम पठान आदि रहे।
बाह में सदभावना क्रिकेट मैच के विजेता उपविजेता को मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा
बाह में सदभावना क्रिकेट मैच के विजेता उपविजेता को मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा