फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के पैकेट में  मिलावटी रिफाइंड ऑयल

Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Mustard oil - फोटो : Mustard oil
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी के पैकेट में मिलावटी रिफाइंड ऑयल। मिलावटखोर आपकी सेहत से खिलवाड़ तो कर ही रहे हैं, साथ में जेब पर भी डाका डाल रहे हैं। शमसाबाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापा मारकर दो प्रतिष्ठानों से करीब आठ क्विंटल तेल जब्त किया। छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे।
विज्ञापन

शमसाबाद के सीताराम किराना स्टोर पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को फार्च्यून कंपनी के कनस्तर मिले। इनसे लाइसेंस मांगा तो नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पता चला कि सोयाबीन रिफाइंड तैयार कर फार्च्यून कंपनी के पैकेट में भरकर बाजार में सप्लाई किया जाता है। 15 किलोग्राम के 24 कनस्तर तेल जब्त कर सैंपल लिए। इसके बाद शिवानी ट्रेडिंग कंपनी पहुंची। यहां भी यही हालात मिले। चंबल फ्रेश कंपनी के पैकेटों में खुद का तैयार रिफाइंड भरा जा रहा था। यहां से 29 कनस्तर तेल जब्त किया। जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि सीताराम किराना स्टोर में फार्च्यून कंपनी और शिवानी ट्रेडिंग चंबल फ्रेश के पैकेट में मिलावटी तेल भरकर बेच रहे थे। जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें