फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज रत्न सम्मान समारोह: साध्वी ऋतंभरा को मिलेगा ब्रज श्री सम्मान, 11 हस्तियों को ब्रज रत्न

Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पांच अप्रैल को होगा ब्रज रत्न सम्मान समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत 
  • शुक्रवार को ट्राफी का अनावरण करने के बाद चयनित हस्तियों के नाम किए गए घोषित
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न क्षेत्रों में दुनियाभर में ब्रज का नाम रोशन करने वाले ब्रज भूमि से जुड़े सितारों को ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आगरा में पांच अप्रैल को आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित होने वाली हस्तियों के बारे में इन्क्रेडेबल इंडिया फाउंडेशन ने शुक्रवार को घोषणा की। ट्राफी का अनावरण भी किया गया। समारोह में साध्वी ऋतंभरा को ब्रज श्री सम्मान से विभूषित किया जाएगा। 11 अन्य को ब्रज रत्न अवार्ड दिया जाएगा। 

विज्ञापन


आगरा के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ट्राफी का अनावरण फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, शकुन बंसल व डॉ. आंचल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। 

उन्होंने बताया कि अवार्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 56 हस्तियों का नामांकन किया गया था। ज्यूरी के सदस्यों ने वोटों के आधार पर अवार्ड के लिए चयन किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। 
विज्ञापन


इनको दिया जाएगा ब्रज रत्न अवार्ड
ब्रज रत्न अवार्ड के लिए पद्मश्री संत रमेश बाबा, पद्मश्री साहित्यकार प्रोफेसर उषा यादव, अर्जुन अवार्डी विजय सिंह चौहान, फिल्म निर्माता रवि टंडन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता, भारतीय कॉर्फ बाल टीम की पूर्व कप्तान रीना सिंह, डीजे बरखा कौल, फिल्म अभिनेता रमेश गोयल, नृत्यांगना रश्मि शर्मा मिश्रा, संगीत निर्देशक राशिद खान और हास्य कवि पवन आगरी को चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें