फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक की मदद से ब्रज का विकास

Tue, 10 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्व बैंक की सहायता से ब्रज का विकास कराया जाएगा। वृंदावन से लेकर बटेश्वर तक ब्रज के विकास की कार्य योजना तैयार हो रही है। बिहार के सोनपुर से भी ज्यादा संख्या में और अच्छी नस्ल के घोडे़ बटेश्वर मेले में आते हैं। यह मेला बड़ा होने के साथ ही पर्यटक मेले के रूप में पहचान हासिल करेगा। यह बात सोमवार को बटेश्वर में हार्स शो का उद्घाटन करने पहुंचे कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की सहायता से ब्रज का विकास कराने की तैयारी चल रही है। विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को लखनऊ में बैठक हुई है। वृंदावन से लेकर बटेश्वर तक ब्रज की धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और पर्यटकों को आकर्षित करने के उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाह हाईवे का तेजी से हो रहा निर्माण आगरा को बटेश्वर से जोड़ने में मददगार साबित होगा। बटेश्वर रेल लाइन पूरी हो गई है। इससे सैलानियों को यहां तक आने में मदद मिलेगी। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा बटेश्वर तक विदेशी सैलानियों को लाने में सफल रहने पर बधाई दी। कहा कि ब्रज के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हार्स शो आयोजन की परंपरा पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। बिहार में सोनपुर के मेले का जिक्र करते हुए कहा कि बटेश्वर मेले में वहां से ज्यादा घोडे़ आते हैं। यहां अच्छी नस्ल के घोडे़ देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें