फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: सर्दियों में बढ़ा ब्रेन हेमरेज और कार्डियक अरेस्ट, ये हैं मौत के संकेत...40 की उम्र में भी खतरा

Thu, 16 Jan 2025 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सर्दियों में ब्रेन हेमरेज, कार्डियक अरेस्ट के ढाई गुना मरीज बढ़ गए हैं। एसएन की इमरजेंसी का आईसीयू फुल चल रहा है।  इमरजेंसी में रोजाना 180 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। 10 फीसदी की हालत मिल रही अति गंभीर।
 
विज्ञापन
एसएन इमरजेंसी में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण ठंड से ब्रेन हेमरेज, लकवा, कार्डियक अरेस्ट और निमोनिया के मरीजों की संख्या ढाई गुना तक पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा ब्रेन हेमरेज के मरीज हैं। इसमें से 5-8 मरीज अति गंभीर हाल में मिल रहे हैं। इनको वेंटिलेटर पर रखना पड़ रहा है। आईसीयू भी फुल हैं।
विज्ञापन


 

एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के प्रभारी डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि इमरजेंसी में रोजाना 180-200 मरीज आ रहे हैं। दरअसल, मरीजों को बीपी की दवाएं बंद करने और सर्दी के कारण ब्रेन हेमरेज हो रहा है। इसके मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर कार्डियक अरेस्ट और निमोनिया के हैं। कार्डियक अरेस्ट में तो 40 साल के भी मरीज आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: अगले दो दिन शीतलहर, सर्दी के चलते डीएम का आदेश, 17 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल


 

एसएन के न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि ब्रेन हेमरेज में 5-8 मरीजों की हालत तो बेहद गंभीर मिल रही है। इनकी दिमाग की नस फटी मिल रही है। इसमें 40-45 साल की उम्र के भी मरीज हैं। लकवा के मरीजों में उम्रदराज अधिक हैं। हालत गंभीर मिलने पर कई की जान नहीं बच पाती है। इमरजेंसी सह प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि निमोनिया में फेफड़ों में संक्रमण मिल रहा है। इससे मरीज सांस नहीं ले पा रहा। बुजुर्ग मरीजों की हालत ज्यादा खराब मिल रही है। रोजाना 8-10 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -  Captain Shubham: बेटे ने कहा था, मेरी बारी पर गर्व करोगे...कैप्टन शुभम के पिता हुए भावुक; सीने से लगाया मेडल


 

इन बातों का रखें ख्याल :
- बीपी और मधुमेह नियंत्रित रखें, रोजाना जांच कराएं।
- बीपी की दवाएं बंद न करें, चिकित्सीय परामर्श लें।
- बिस्तर से उठकर एकदम बाहर न जाएं, शरीर वार्मअप करें।
- ठंड से बचें, सर्दी-जुकाम ठीक न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- धूप खिलने पर ही बाहर घूमने जाएं, तले भोजन से बचें।
 
विज्ञापन

ये हैं संकेत
बोलने व समझने में परेशानी होना, भ्रम का अनुभव करना, बोलने की गति धीमी होना, समझने में कठिनाई महसूस करना, चेहरे, बांह या पैर में सुन्नता, शरीर के एक तरफ के अंग का अचानक सुन्न हो जाना, कमजोरी महसूस करना, अचानक सिर में तेज दर्द, कुछ समय के लिए दृष्टि बाधित होना प्रमुख लक्षण हैं। साथ ही एक ही समय में अपने सिर पर अपने दोनों हाथों को उठाने की कोशिश करें यदि एक हाथ गिरता है तो वह स्ट्रोक हो सकता है। मुस्कराने में यदि एक तरफ का होठ न उठें या झूल जाएं तो यह स्ट्रोक की निशानी हो सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें