फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः दादी के बाल सफेद और चोटी कट गई काली

Sat, 05 Aug 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फरह (मथुरा)
विज्ञापन
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं की चोटी काटने की अफवाहों के बीच मथुरा के फरह में एक नया मामला सामने आया है। शनिवार को फरह के गांव महुअन में 60 वर्षीय महिला की चोटी कटने की बात चर्चा में रही। इससे ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि महिला के अधिकतर बाल तो सफेद दिखाई दे रहे थे लेकिन उन्होंने काले बालों की चोटी कटी हुई दिखाई।   
विज्ञापन


मथुरा के फरह ब्लॉक के गांव महुअन निवासी वृद्ध महिला रुक्‍मणी ने अपनी चोटी कटने की बात कही। सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। वृद्ध महिला का कहना है कि वे चोटी कटने के बाद बेहोश भी हो गईं। ऐसे में पूरे गांव की महिलाओं में दहशत भी फैल गई। 

इधर महिला की चोटी को लेकर गांव में चर्चा यह भी शुरू हो गई कि महिला के अधिकतर बाल तो सफेद हैं लेकिन उन्होंने जो चोटी दिखाई वो बिल्कुल काले बालों की है। ऐसे में लोगों ने घटना पर शंका भी जाहिर कही। 
विज्ञापन


मामले में जब फरह थाने के एसएसआई जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव महुअन में महिला की चोटी कटने की बात पता चली है। शनिवार को समाधान दिवस होने के कारण मौके पर नहीं जा सके। जल्द ही जाकर हकीकत का पता लगाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें