फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परशुराम चौक विवाद की आग मैनपुरी तक पहुंची, ब्राह्मणों में आक्रोश; एसडीएम को दिया ज्ञापन

Thu, 16 Apr 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परशुराम चौक पर हुई घटना को लेकर ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। समिति ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना बताते हुए दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
एसडीएम को दिया ज्ञापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान हुई आपत्तिजनक घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। ब्राह्मण समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि शोभायात्रा के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर हंगामा किया गया। इससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समिति ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मांग की है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ताकि क्षेत्र में शांति और भाईचारा बना रहे। समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाना आवश्यक है। शशांक चतुर्वेदी, शशांक मिश्रा, अर्चित दुबे, पंकज चतुर्वेदी, उदय पांडेय, विवेक पांडेय एडवाेकेट, प्रमोद तिवारी, आनंद प्रकाश दुबे, आशुतोष तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें