फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर: ताज व्यू पॉइंट और मेहताब बाग में घटे पर्यटक; आधी रह गई सैलानियों की संख्या

Thu, 16 Apr 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी और लू के कारण आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है। दोपहर में सन्नाटा छाया रहता है, जिससे स्थानीय कारोबारियों की आय पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भीषण गर्मी ने पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। तेज धूप और लू के कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। खासकर ताज व्यू पॉइंट और मेहताब बाग पर पिछले कुछ दिनों से सन्नाटा सा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

आमतौर पर इन स्थलों पर सुबह से शाम तक पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इन दिनों दोपहर के समय यहां इक्का-दुक्का ही दिखाई दे रहे हैं। गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान ने लोगों को घरों और होटलों में ही रहने को मजबूर कर दिया है। बाहर निकलने वाले पर्यटक भी सुबह जल्दी या शाम ढलने के बाद ही इन जगहों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कोल्डड्रिंक विक्रेता साबिर अली और पर्यटकों को कैमल राइड करवाने वाले विजेंद्र सिंह का कहना है कि गर्मी के चलते उनकी आमदनी पर भी असर पड़ा है। जहां पहले दिनभर अच्छी संख्या में सैलानी आते थे, वहीं अब पर्यटकों की संख्या आधी रह गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अक्तूबर तक मौसम में राहत मिलने के बाद फिर से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें