बाह: जैतपुर में प्रबुद्ध जन जागरण यात्रा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बाह। 19 जुलाई को उन्नाव से शुरू हुई ब्राह्मण समाज की प्रबुद्ध जागरण यात्रा मंगलवार को जैतपुर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने राजनैतिक पहचान के लिए ब्राह्मणों से सामाजिक एकजुटता का आह्वान किया।
उन्होंने सामाजिक कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ कर समाज को उन्नति एवं तरक्की के रास्ते पर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा बच्चों को संस्कारित करें, एकजुट रहें। 11 जिलों में प्रबुद्ध जागरण यात्रा के बाद बड़ा सम्मेलन होगा, जिसमें अपनी राजनैतिक पकड़ को मजबूत करने पर निर्णय लिया जाएगा। ब्राह्मण किसी लालच में नहीं आएगा, ब्राह्मण जिधर जाएगा, वही सत्ता को तय करेगा। इस दाैरान सुधीर दुबे, सुनील कुमार शर्मा, सुबोध शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजू तिवारी, सुनील शुक्ला, चन्द्रशेखर शर्मा, आशुतोष समाधिया, सौरभ शर्मा, अनिल बरुआ, आदेश शर्मा आदि रहे।