फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्राह्मण समाज ने उठाई कन्या छात्रावास और रोजगार फोरम की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशिष्ट ब्राह्मण परिषद ने बेलनगंज स्थित ताज लिटरेचर क्लब में विप्र गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिर्राज दीक्षित, संस्थापक राजकुमार शर्मा और अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने भगवान दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने चिंतन शिविर के दौरान सरकार से ब्राह्मण कन्या छात्रावास, ब्राह्मण युवा रोजगार फोरम और निर्धन कन्या विवाह के लिए सहायता की मांग की। समारोह में गिर्राज दीक्षित, चारू शर्मा, डॉ. अमिता त्रिपाठी और अमरीश नाथ को विप्र गौरव सम्मान से नवाजा गया।
काव्य संध्या में डाॅ. अमिता त्रिपाठी ने राम और परशुराम संवाद का पाठ किया। रश्मि ने रामधारी सिंह दिनकर की परशुराम की प्रतीक्षा की पंक्तियां प्रस्तुत की। कवि कामेश मिश्रा सनसनी, कवयित्री अलका शर्मा, महक, डॉ. राम प्रकाश चतुर्वेदी ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य उमाशंकर ने किया। वेद प्रकाश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, हेमलता दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, वरदान शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें