फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारत को विश्व गुरु बनाने में ब्रह्माकुमारी के सेवा केंद्र अग्रणी भूमिका निभा रहे

Tue, 25 Nov 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो04कासगंज में ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वा​र्षिकोत्सव पर केक काटतीं प्रदेश की - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। स्टेट बैंक काॅलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी के स्थानीय सेवा केंद्र का सातवां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश की क्षेत्रीय निदेशिका सरोज, राजयोग शिक्षिका मीरा, सुकांती, शांता और प्रीती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समाज सेविका सुनीता ने क्षेत्रीय निदेशिका सरोज को सम्मानित किया। क्षेत्रीय निदेशिका ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने में ब्रह्माकुमारी के सेवा केंद्र अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में राजयोग शिक्षिका मीरा, सुकांती और शांता ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था, अंजली और इच्छा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। सेवाकेंद्र पर नियमित आने वालों को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और सर्वश्रेष्ठ सेवाधारी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान कृष्णा, सुनीता, लता अग्रवाल, अंजू, सतीश, राजकमल, वीरेंद्र और रवेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें