किशनी।थाना क्षेत्र में डांडेहार के पास सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव धरमपुर लुखरया निवासी आदेश ने बताया कि चाचा आशाराम 22 नवंबर सुबह बेटे आरव के साथ किशनी के गांव कटरा समान से घर वापस आ रहे थे। गांव डांडेहार पेट्रोल पंप के पास बाइक को रोककर वह सड़क किनारे लघुशंका करने चले गए थे। आरव बाइक के पास खड़ा था, तभी तभी कमलपुर चितायन निवासी अनुराग उर्फ अटलू और सेतू ने बाइक से टक्कर मारकर आरव को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मेडिकल कॉलेज सैफई में सोमवार को इलाज के दौरान आरव ने दम तोड़ दिया। सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।