फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: जंगल में प्रेमी युगल ने पिया जहर, परिजनों को व्हाट्सएप पर भेजे फोटो, मचा हड़कंप

Mon, 11 Oct 2021 06:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज

सार

गांव ऐमनपुर निवासी युवक का प्रेम प्रसंग एक साल से शहर की युवती से चल रहा है। दोनों के परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ थे। जिसके चलते दोनों ने सोमवार को एक साथ जहर पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
दोनों ने परिजनों को भेजा यह फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र में सोमवार को प्रेमी युगल ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की। जहर पीने से पहले जहर मिले पानी से भरे गिलासों के फोटो और संदेश अपने-अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर भेजे, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐमनपुर निवासी 22 वर्षीय युवक का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से शहर की एक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती से चल रहा है। सोमवार दोपहर प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों के व्हाट्सएप पर प्रेमी-प्रेमिका द्वारा गिलास में जहर भरकर फोटो भेजे गए। उन फोटो को देखकर दोनों के परिवारों में हड़कंप मच गया। 

कमालपुर के पास जंगल में मिले दोनों 
प्रेमी के परिजनों को पहले से ही पता था कि प्रेमी एंटी लार्वा दवा छिड़काव का ट्रैक्टर चलाने के लिए अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में गया हुआ है। ऐसे में प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों को सूचना दे दी। वे कमालपुर पहुंचे, जहां प्रेमी प्रेमिका की तलाश की। गांव के समीप जंगल में दोनों बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन दोनों को अलीगढ़ ले गए हैं। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि प्रेमी से फोन पर बातचीत करने के बाद प्रेमिका भी अमांपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर में पहुंच गई थी। यहां दोनों ने जहर पीकर दोनों ने जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि युवक-युवती ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों को चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें