फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और से तय हुआ रिश्ता तो घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली

Tue, 12 Feb 2019 02:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां
विज्ञापन
gun
विज्ञापन

मथुरा के कोसीकलां शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव साहब नगर में एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


भरतपुर राजस्थान के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव चानीयाका निवासी मुरस्लीम का शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से काफी समय से मेलजोल चल रहा था। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवारीजनों को रिश्ता पसंद नहीं था।

इस बीच युवती के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। उसकी 21 फरवरी को शादी होनी थी। इसकी जानकारी होने पर रविवार रात करीब पौने दो बजे मुरस्लीम युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। जैसे ही युवती ने दरवाजा खोला तो मुरस्लीम ने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें