फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर के छज्जे पर लटका मिला प्रेमी का शव, हैरान करने वाली है मौत की वजह

Sun, 05 Apr 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में आत्महत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने साथ जाने से इंकार किया तो प्रेमी ने उसी के मकान के छज्जे पर फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में घर आए पति को चोखे में मिलाकर खिलाईं नींद की गोलियां, सोते ही पत्नी ने काट दिया गला
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अपनी बुआ के घर आया हुआ था। यहां पड़ोस में रहने वाली युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। शनिवार रात वो प्रेमिका के घर गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई

युवक ने उस पर अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया। लेकिन युवती ने जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने प्रेमिका के मकान के छज्जे पर लगे कुंदे में दुपट्टा बांध फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

रातभर युवक का शव घर के छज्जे पर लटका रहा। लोगों को घटना की जानकारी रविवार सुबह हो सकी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। 

सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ.इरज रजा ने बताया कि युवक अपनी बुआ के घर आता-जाता था। यहां पड़ोस में रहने वाली युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। वो युवती को साथ जाने के लिए दबाव बना रहा था।

युवती ने जाने से इंकार कर दिया तो उसने यह कदम उठा लिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों के परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। यदि कोई तहरीर आएगी तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें